लालकुआं में शोक की लहर: समाजसेवी व युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। क्षेत्र के समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आज तड़के आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।यहां वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश लोहनी की गत रात्रि अचानक तबीयत खराब हुई, जिन्हें परिजनों द्वारा तुरंत ही बरेली के निजी अस्पताल में ले जाया गया,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

जहां आज तड़के हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। 35 वर्षीय दिनेश लोहनी अविवाहित थे, पिछले वर्ष ही उनके पिता वरिष्ठ समाजसेवी आनंद बल्लभ लोहानी का निधन हुआ है। वह दिवंगत वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता कीर्ति लोहनी के सबसे छोटे भाई थे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिनेश लोहानी की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10 बजे निकाली जाएगी, तथा रानीबाग स्थित चित्र शिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad