देहरादून। धामी मंत्रिमंडल का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
Pushkar Singh Dhami मंत्रिमंडल में रिक्त चल रही पांचों सीटों पर शुक्रवार को नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर ली। राजभवन में आयोजित समारोह में Gurmit Singh (राज्यपाल) ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये बने नए मंत्री
नए मंत्रियों के रूप में Khajan Das, Bharat Singh Chaudhary, Madan Kaushik, Ram Singh Keda और Pradeep Batra ने मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अहम कदम माना जा रहा है। इससे सरकार ने क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
