उत्तराखंड की बढ़ी रफ्तार : बिजली खपत में उत्तराखंड ने यूपी को छोड़ा पीछे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड ने प्रति व्यक्ति बिजली खपत के मामले में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राज्य में प्रति व्यक्ति बिजली खपत 1556 यूनिट दर्ज की गई है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 750 यूनिट है। यानी उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति बिजली उपयोग यूपी की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।


विशेषज्ञों के अनुसार प्रति व्यक्ति बिजली खपत में वृद्धि किसी राज्य की आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और लोगों के जीवन स्तर में सुधार का संकेत मानी जाती है। उत्तराखंड में घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों में बिजली की बढ़ती खपत राज्य की विकास दर को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजना से युवा होंगे मालामाल, 25 लाख तक का लोन और सब्सिडी की डबल डोज से मिलेगा कारोबार को बूस्टर डोज (पड़े पूरी खबर)


कम आबादी वाले राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति बिजली खपत अधिक होना इसकी आर्थिक मजबूती और बढ़ती उपभोक्ता क्षमता का संकेत माना जा रहा है। राज्य में शहरीकरण, पर्यटन, उद्योगों के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के बढ़ते उपयोग ने भी बिजली की मांग में वृद्धि की है।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट


उत्तराखंड राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकल गया है। जहां देश में प्रति व्यक्ति बिजली खपत का औसत 1331 यूनिट है, वहीं उत्तराखंड में यह आंकड़ा 1556 यूनिट तक पहुंच गया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में यह 750 यूनिट और बिहार में 344 यूनिट दर्ज किया गया है। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और ऊर्जा की मांग भी लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR पर निर्वाचन विभाग सख्त, 15 दिन मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त ,बूथों की होगी क्रॉस वेरिफिकेशन

बॉक्स-1 : प्रति व्यक्ति बिजली खपत
उत्तराखंड : 1556 यूनिट
राष्ट्रीय औसत : 1331 यूनिट
उत्तर प्रदेश : 750 यूनिट
बिहार : 344 यूनिट


बॉक्स-2 : क्या बताते हैं ये आंकड़े?
आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत
औद्योगिक और व्यावसायिक विस्तार का प्रभाव
घरों में आधुनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग का असर
बेहतर जीवन स्तर और बढ़ती आय का संकेत
ऊर्जा मांग में लगातार वृद्धि की तस्वीर
राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में उत्तराखंड शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad