(उत्तराखंड) “पापा विधायक हैं…” नहीं चला रौब, पुलिस ने उतारी हेकड़ी

खबर शेयर करें 👉

पापा विधायक हैं… का रुतबा दिखाकर चमोली पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश कर रहे एक बेटे की हेकड़ी धरी रह गई।
चारधाम यात्रा मार्ग पर चेकिंग के दौरान चमोली पुलिस ने न केवल गाड़ी से विधायक का बोर्ड हटवाया, बल्कि शीशों पर चढ़ी काली फिल्म भी साफ करवा दी। उसके बाद नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटकर विधायक पुत्र के हाथ में थमा दिया।
चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना ने चेकिंग के दौरान गुजरात में पंजीकृत एक लग्जरी कार को रोका। इस कार पर आगे विधायक का बोर्ड लगा हुआ था और नियमों के खिलाफ शीशों पर गहरी काली फिल्म चढ़ाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

पुलिस ने चालक से नियमों के उल्लंघन को लेकर पूछताछ की। चालक सीट पर बैठे युवक ने विधायक पिता का रसूख दिखाने का प्रयास किया, हालांकि विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

पुलिस ने पाया कि उनके वाहन का उपयोग निजी यात्रा के लिए किया जा रहा था। उसमें यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन पाए जाने पर सख्त एक्शन लिया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad