(उत्तराखण्ड)दर्दनाक हादसा, प्रत्यक्षदर्शियों के सामने नदी में समाई छात्रा ,SDRF तलाश में

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। टिहरी जिले के देवप्रयाग में एक 17 वर्षीय छात्रा के अलकनंदा नदी में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है…लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार हिंडोलाखाल पट्टी के एक गांव की रहने वाली छात्रा की बुधवार सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। वह लगभग छह किलोमीटर पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची और संगम क्षेत्र के पास स्थित टोडेश्वर पुल पर खड़ी देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर बाद उसे अलकनंदा नदी में गिरते और डूबते देखा गया। दूरी अधिक होने के कारण लोग समय पर उसे बचा नहीं सके। नदी की तेज धारा में वह आंखों से ओझल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि छात्रा 12वीं कक्षा की विद्यार्थी थी और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad