उत्तराखंड चुनाव 2027: कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, के.सी. वेणुगोपाल ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने दिया जीत का भरोसा

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आज देहरादून में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री के. सी. वेणुगोपाल के नेतृत्व में प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार, चुनावी रणनीति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा और विचार-विमर्श किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए श्री के. सी. वेणुगोपाल ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं जनता के विश्वास के बल पर कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव


बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी प्रकाश जोशी, सह प्रभारी मनोज यादव, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा सहित प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम सिक्किम के गवर्नर नियुक्त


इस अवसर पर नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि बैठक में संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी मजबूती के साथ तैयार करने का स्पष्ट संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  तड़के 3 बजे गौशाला में मौत बनकर घुसा भालू, बचाने पहुंचे एक ही परिवार के चारो सदस्यों पर भी किया हमला

श्री छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा प्रदेश में जनहित और विकास पर आधारित सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad