उत्तराखंड निकाय चुनाव: तीन नगर निकायों में चुनावी रण शुरू,नामांकन से मतगणना तक पूरा कार्यक्रम जारी

खबर शेयर करें 👉

जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में मतदान होगा और 11 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

उत्तराखंड के तीन नगर निकायों में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने टिहरी की नगर पालिका नरेंद्रनगर, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत गढ़ी नेगी और चंपावत की नगर पंचायत पाटी में निकाय चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब जिलों के स्तर भी नोटिफिकेशन होंगे। 27 मई से 29 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच यहां नामांकन पत्र बिक्री, नामांकन जमा होंगे। 30 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 मई को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। एक जून को सुबह दस बजे से चुनाव चिह्न आवंटन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

इसके बाद नौ जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में मतदान होगा और 11 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। तीनों निकायों के 18 वार्डों में 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 10251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

खर्च की सीमा का करना होगा अनुपालन

प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय है। दस वार्ड तक की नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए छह लाख रुपये, सदस्य के लिए 80 हजार रुपये खर्च की सीमा है। नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए तीन लाख रुपये और सदस्य के लिए 50 हजार रुपये खर्च सीमा है। नगर पालिका अध्यक्ष का मतपत्र हरा, नगर पंचायत अध्यक्ष का मतपत्र गुलाबी और सभी सदस्यों के लिए सफेद होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad