(उत्तराखंड) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1,11,703 करोड़ का बजट पेश, सत्र के पहले दिन ही गरमाई सियासत

खबर शेयर करें 👉

गैरसैंण (चमोली)।  उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मंगलवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) गुरमीत सिंह का अभिभाषण हुआ।

दोपहर तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट प्रस्तुत किया। यह पहली बार है जब राज्य गठन के बाद बजट और राज्यपाल का अभिभाषण एक ही दिन में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

वहीं, बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया।

उनका प्रदर्शन महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, अंकिता भंडारी को न्याय, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की बदहाली, मानव-वन्यजीव संघर्ष, बिजली दरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर जन्मदिन की पार्टी से लौटे टेंट कारोबारी की मौत, कार में मिला शव; सिर-गले पर चोट के निशान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad