उधम सिंह नगर जन्मदिन की पार्टी से लौटे टेंट कारोबारी की मौत, कार में मिला शव; सिर-गले पर चोट के निशान

खबर शेयर करें 👉

ऊधम सिंह नगर में संदिग्ध हालात में टेंट कारोबारी की मौत, कार पेड़ से टकराई; मोबाइल गायब होने से हत्या की आशंका

ऊधम सिंह नगर। रविवार रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे 26 वर्षीय टेंट कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह प्रतापपुर भल्ला पुल के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार से उसका शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान ग्राम बाजावाला, ढकिया नंबर-1, कुंडेश्वरी निवासी संजीव (26) पुत्र स्व. सोमल सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, संजीव की थारी में टेंट की दुकान है। यहां शिवम नाम का युवक पिछले करीब तीन वर्षों से काम करता है। रविवार को शिवम का जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि संजीव अपने कर्मचारी शिवम और एक अन्य युवक के साथ जन्मदिन मनाने रामनगर कोसी पुल क्षेत्र में गया था। वहां तीनों ने साथ में बीयर पी। इसके बाद वे वापस लौटे और संजीव ने दोनों युवकों को उनके घर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई

सोमवार सुबह प्रतापपुर भल्ला पुल के पास संजीव की कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई मिली। कार के अंदर संजीव का शव पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

शुरुआत में मामला सड़क हादसे का माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम के दौरान सामने आए चोटों के निशानों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

फोन गायब, सिर और गले पर चोट के निशान

पोस्टमार्टम के दौरान संजीव के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा कार का एक दरवाजा खुला हुआ था और संजीव के दोनों मोबाइल फोन भी मौके से नहीं मिले। इन परिस्थितियों के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पैनल से कराया जा रहा पोस्टमार्टम

मृतक के चचेरे भाई शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि संजीव के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी 20 वर्षीय छोटी बहन आरती है। संजीव की शादी करीब पांच वर्ष पहले निशा से हुई थी। उनकी तीन वर्षीय बेटी हर्षिता भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad