लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकुआं नगर को सौंदर्यीकरण की नई सौगात मिली। नगर पंचायत की ओर से नगर के दोनों प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बनाए गए दो भव्य स्वागत द्वारों तथा मुख्य बाजार में लगाई गई तिरंगा एलईडी लाइटों का शनिवार शाम नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात


लोकार्पण के बाद सांसद अजय भट्ट ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लालकुआं विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नगर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और प्रस्तावित कार्यों का भी उल्लेख किया।


इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने लालकुआं के समग्र विकास से जुड़ी समस्याएं सांसद के सामने रखीं। उन्होंने नगर के बीच से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने, यातायात व्यवस्था, रेलवे से जुड़े कार्यों और बाईपास निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। सांसद अजय भट्ट ने विद्युत लाइन स्थानांतरण के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला


अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है। लालकुआं में बेहतर सड़क, सुचारु यातायात, व्यवस्थित विद्युत व्यवस्था और आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर को सुंदर, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान


कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सभासद नेहा आर्य, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, शबनम, सुरेश शाह, दीप्ति पांडे, भुवन पांडे, हेमंत पांडे, विनोद श्रीवास्तव, गौरव कपूर, तारा पांडे, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित नगर के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad