पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। बरखेड़ी पांडे गांव में ऊर्जा निगम की ओर से पांच साल पहले मौत हो चुके एक व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्राथमिकी वापस लेने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उसकी मृत्यु करीब पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है। ऐसे में उसके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज होना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

मामले को लेकर ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि आखिर पांच साल पहले मौत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा किस आधार पर दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad