शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

पंतनगर/शांतिपुरी ऊधम सिंह नगर जिले के शांतिपुरी नंबर-5 के पास गोला नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ नदी किनारे गया 11वीं कक्षा का छात्र अचानक पैर फिसलने से गहरे और तेज बहाव वाले पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और छात्र की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पंतनगर निवासी 11वीं कक्षा का छात्र अपने दोस्तों के साथ शांतिपुरी नंबर-5 के पास गोला नदी के किनारे गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। नदी का बहाव तेज होने के कारण छात्र देखते ही देखते पानी में बह गया।

हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में जुटे मुकेश बोरा, 710 दुग्ध समितियों से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

छात्र की तलाश के लिए NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमों ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नदी का तेज बहाव और गहराई राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बनी हुई है। टीमों द्वारा नदी के संभावित स्थानों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां आधी रात में कोतवाली परिसर में मगरमच्छ की दस्तक से मची अफरातफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू (देखे वीडियो)

फिलहाल छात्र का पता नहीं चल पाया है और रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। तेज बहाव वाले पानी में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए लोग विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को भी नदी एवं नालों से दूर रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad