उत्तराखंड (बड़ी खबर) 17 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए 17 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। आवेदन के साथ शिक्षकों को तबादलों के लिए 10 विकल्प देने होंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी निर्देश में कहा, शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए 55 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। निर्धारित समय में तबादलों के लिए निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्त्याल को विभागीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से तबादलों के लिए समय सारणी तय की गई है। निर्देश में कहा गया है कि अनुरोध के आधार पर पांच श्रेणियों में तबादले होने हैं। शिक्षकों के खाली पदों को 15 जुलाई को विभागीय वेबसाइट में अपलोड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

तबादलों के इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी अपना आवेदन पत्र दस विकल्पों के साथ संबंधित संस्थाध्यक्ष से अग्रसारित कर 20 जुलाई शाम पांच बजे तक बीईओ को उपलब्ध कराएंगे। बीईओ इसे 24 जुलाई तक सीईओ को और सीईओ 30 जुलाई तक एलटी शिक्षकों की सूची मंडलीय अपर निदेशक को उपलब्ध कराएंगे। जबकि प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं प्रवक्ताओं की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

शिक्षा निदेशक ने निर्देश में कहा, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापक एलटी के तबादले अनुरोध के आधार पर सात जुलाई 2022 में निहित व्यवस्था के अनुसार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad