(अपडेट) लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव बना रणभूमि, अध्यक्ष पद से लेकर संगठन मंत्री के पद तक कांटे की टक्कर:6 पदों पर 14 दिग्गज आमने-सामने

खबर शेयर करें 👉

व्यापार मंडल चुनाव में 6 पदों पर 14 उम्मीदवार मैदान में, अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं के चुनाव को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा द्वारा जारी अधिकृत सूची के अनुसार कुल 6 पदों के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान आगामी 31 मई को संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

1.अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट और नरेश चौधरी के बीच सीधा मुकाबला होगा।

2.वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट, मनोज मौर्या और विशाल झा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा।

3.वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए किशन भट्ट, भुवन सिंह बिष्ट और प्रकाश कुमार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

4.महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा और अमजद खान आमने-सामने हैं।

5.कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद पांडे और सुजीत कुमार गिरी चुनाव लड़ रहे हैं,

6.जबकि संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र गुप्ता और करीम खान के बीच मुकाबला होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच के बाद 14 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद व्यापारियों के बीच चुनावी माहौल गर्म हो गया है और विभिन्न पदों के दावेदार समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad