अपडेट (लालकुआँ) विधायक मोहन बिष्ट के प्रयास रंग लाए, 45 पात्र लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 45 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता
लालकुआं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 45 पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। यह सहायता क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से स्वीकृत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर


इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से पात्र परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


उन्होंने कहा कि इस सहायता से लाभार्थियों को कठिन परिस्थितियों में राहत मिलेगी तथा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, महामंत्री बॉबी संभल, राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, विनोद शर्मा, अभिषेक सिंह, के.के. पांडे, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad