अपडेट (लालकुआँ) बढ़ती गैस-पेट्रोल कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी फूंका पुतला

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष भुवन चन्द्र पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत


इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम आदमी, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है, जिससे लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी


नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन चन्द्र पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी महंगाई तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतों में राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


प्रदर्शन में नगर कांग्रेस महामंत्री सईद सिद्दीकी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल हरेंद्र बोरा, रविशंकर तिवारी, बीना जोशी, नरेश चौधरी, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, गुरदयाल मेहरा, राजकुमार शर्मा, विशाल झा, हेमंत पांडे, खीमानंद दुम्का सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad