उत्तराखंड: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून-हल्द्वानी में प्रदर्शन, सचिवालय कूच पर निकले बेरोजगार युवा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/ हल्द्वानी – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जेई और एई भर्तियां जारी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा सचिवालय कूच के लिए निकल पड़े। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले जुटे युवाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही दिल्ली में सोमवार को आंदोलनरत छात्रों पर हुई लाठी चार्ज का विरोध किया। हल्द्वानी में भी छात्रों ने बुद्ध पार्क पर धरना-प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नवरात्रि पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष ऑफर : जल्द खुलने वाला है CP PLUS का शोरूम

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाएं लंबित हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि जेई और एई समेत अन्य पदों पर जल्द से जल्द भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएं और नियमित भर्ती कैलेंडर घोषित किया जाए, ताकि युवाओं को स्पष्ट दिशा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

युवाओं ने इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे प्रशासन में भी हलचल रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad