दोस्ती की आड़ में हैवानियत? सुलह कराने निकला दुष्कर्म का आरोपी बना :लालकुआं पति से नाराज होकर मायके जा रही विवाहिता से दोस्त ने किया दुष्कर्म, सुलह कराने के बहाने जंगल ले गया

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पति से विवाद के बाद मायके जाने के लिए लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची एक विवाहिता ने पति के दोस्त पर सुलह कराने का झांसा देकर टांडा के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, हल्द्वानी के जवाहर नगर (गौला नदी के निकट) निवासी दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद विवाहिता अपनी सात माह की बेटी को लेकर घर से निकल गई और लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

पीड़िता का आरोप है कि रात में उसके पति ने फोन कर उसका हालचाल पूछा। इस दौरान पति के शराब पी लेने की जानकारी उसके दोस्त धर्मेंद्र निवासी राजपुरा को हुई। इसके बाद धर्मेंद्र मोटरसाइकिल से लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचा और पति से सुलह कराने तथा घर छोड़ने का भरोसा देकर उसे अपने साथ बैठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

आरोप है कि हल्द्वानी की ओर जाते समय धर्मेंद्र ने आईओसी डिपो के सामने से टांडा के जंगल की ओर मोटरसाइकिल मोड़ दी। वहां उसने सात माह की बच्ची को किनारे रखकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे देर रात गौला पुल के पास छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad