(उधम सिंह नगर) शातिर नशा तस्कर शाकिर नकटा गिरफ्तार, नाबालिग बेटे से करवाता था स्मैक सप्लाई

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार को गिरफ्तार हुआ नशा तस्कर शाकिर अली उर्फ नकटा शातिर किस्म का अपराधी है। उसने स्मैक की तस्करी के कारोबार में अपनी पत्नी को तो शामिल किया ही साथ में नाबालिग बेटे को भी अपराध के दलदल में धकेल दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेटे के मना करने पर आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक दबाव बनाकर तस्करी करवाता था। इस काम में उसकी पत्नी भी उसका साथ देती थी।

लंबे समय से फरार चल रहे जिले के नशा तस्कर शाकिर अली उर्फ नकटा को 27 मार्च की देर रात कुईखेड़ा मार्ग पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी शाहीन के साथ मिलकर नशे का नेटवर्क संचालित करता था। दोनों ने अपने नाबालिग बेटे को भी इस धंधे में झोंक दिया। 24 जनवरी 2026 को एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने चेकिंग के दौरान नाबालिग को गिरफ्तार किया था। उसके पास से स्कूटी की डिग्गी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह पढ़ना चाहता था लेकिन माता-पिता ने उसे जबरन इस धंधे में उतार दिया था। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में कॉपी किताबें होती हैं। उस उम्र में उसके माता- पिता ने अपने बेटे को स्मैक की सप्लाई में लगा दिया और जब उसने इस अवैध काम से इन्कार किया तो माता-पिता ने उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव डालकर उसे तस्करी के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

गैंगस्टर एक्ट में पहले भी हो चुकी है कार्रवाईएसएसपी अजय गणपति ने बताया कि शाकिर उर्फ नकटा के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी पत्नी भी कई मामलों में नामजद रही है। वर्ष 2016 से 2026 के बीच हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। पूर्व में पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज जारी है और जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad