चमोली में घास काटने गई थीं दो महिलाएं, अचानक सामने आया भालू.. जान बचाने की कोशिश में खाई में गिरीं, एक की मौत; दूसरी गंभीर

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में शुक्रवार सुबह भालू के हमले से बचने की कोशिश में दो महिलाएं चट्टान से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कृष्ण के आदर्शों से मजबूत होगा समाज, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दी समस्त क्षेत्र वाशियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार, नैल ग्राम पंचायत के सिदेली तोक निवासी विमला देवी (55) पत्नी चंद्रशेखर सिंह और लक्ष्मी देवी (42) पत्नी गजेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू से बचने की कोशिश में दोनों महिलाएं चट्टान से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री में ध्वस्तीकरण या खनन का खेल? SDM रेखा कोहली ने किया निरीक्षण, पत्रावली तलब; तीन माह बाद जेई की तैनाती, गहरी खुदाई से मलबे के निस्तारण और CCTV फुटेज तक होगी पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद विमला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भालू को लेकर भय बना हुआ है और वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, 225 मरीज मिले; देहरादून में 213 मामले

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad