लालकुआं। श्री आदर्श रामलीला कमेटी लालकुआं की ओर से आगामी श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर शनिवार, 5 सितंबर से तालीम (रिहर्सल) का शुभारंभ किया जाएगा। अंबेडकर पार्क, वार्ड नंबर-1 स्थित तालीम स्थल पर शाम 5:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
तालीम के प्रथम दिन पूजा-अर्चना के साथ श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, रामलीला मंचन से जुड़े कलाकारों और क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।
कमेटी अध्यक्ष बीसी भट्ट ने कहा कि श्रीरामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से तालीम के शुभारंभ अवसर पर पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com

