श्री कृष्ण के आदर्शों से मजबूत होगा समाज, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दी समस्त क्षेत्र वाशियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा भी है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और गीता के संदेश के माध्यम से मानवता को कर्म के मार्ग पर चलने तथा सत्य और धर्म के लिए सदैव खड़े रहने की सीख दी।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में मां की गोद नसीब होने से पहले ही छूटा साथ, नवजात के जन्म के बाद महिला की मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा साया,उपचार व्यवस्था पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। समाज में जाति, धर्म और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे के सहयोग की भावना को मजबूत करना ही श्रीकृष्ण के संदेश को सच्चे अर्थों में अपनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, 225 मरीज मिले; देहरादून में 213 मामले

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि जन्माष्टमी का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एवं उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में बारिश बनी आफत: अलचौना के पांडेचौर में घरों में घुसा पानी, पहाड़ी से गिर रहा मलबा (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad