घूमने आए थे मसूरी, पैसे खत्म हुए तो चोरी पर उतरे; दो पर्यटक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

मसूरी। पंजाब के संगरूर से मसूरी घूमने आए दो पर्यटकों को पुलिस ने चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपितों की पहचान जगहीर सिंह निवासी जसूवती गांव शेरूड़, जिला संगरूर, पंजाब व तरणप्रीत सिंह निवासी गांव कमालपुर, जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कोतवाली मसूरी की पुलिस टीम ने लाइब्रेरी बाजार स्थित स्टार मोबाइल नामक दुकान पर संदिग्ध गतिविधियों का संदेह होने पर त्वरित कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

पुलिस ने दुकान के अंदर घुसकर दो अभियुक्तों को मोबाइल और अन्य सामान चुराते हुए पकड़ा।
अभियुक्तों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पैसे खत्म होने के कारण चोरी करने की योजना बना रहे थे।
हालांकि, पुलिस की रात्रि चेकिंग के कारण वे अपने इरादों को पूरा नहीं कर पाए। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी सीज किया है

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad