हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर टुकटुक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर नैनीताल रोड की ओर सवारी लेकर जा रहे एक टुकटुक को कुछ लोगों ने सड़क पर रोक लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टुकटुक रुकवाने के बाद चालक के साथ मारपीट की गई। इस दौरान टुकटुक में बैठी सवारियों को भी नीचे उतार दिया गया। अचानक सड़क पर हुए विवाद के कारण मौके पर हंगामा हो गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लाठी भांजकर दोनों पक्षों को मौके से हटाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मारपीट की वजह क्या थी और विवाद किन लोगों के बीच हुआ, इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
