ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंटर दुर्घटना में चालक की मौत, अधिकारी समेत तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

भीमताल/ओखलकांडा। नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र में सोमवार दोपहर कृषि विभाग का कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित एसटीएच रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कृषि विभाग के उपकरण लेकर एक कैंटर ओखलकांडा क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर चालक कमल जोशी की मौके पर ही मौत हो गई।
ओखलकांडा के समाजसेवी प्रकाश नैनवाल ने बताया कि हादसे में सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता, रोहित कुमार और पंकज बिष्ट घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव करते हुए घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
बताया गया कि सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता और पंकज बिष्ट की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित एसटीएच रेफर किया गया है। रोहित कुमार का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी मौके के लिए रवाना हुए। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक चालक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चार घंटे बंधक बनाने का भी आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad