यहां नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चीनी मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। नगला इमरती में सोमवार शाम चीनी मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर जा रहा था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर निवासी दीपक (26) सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक से नगला इमरती स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। वह जैसे ही नगला इमरती अंडरपास से पहले पहुंचा, तभी अचानक चीनी मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। मांझे से गर्दन कटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल दीपक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, दीपक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी दो छोटी बेटियां भी हैं। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: छठे राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 648 वोट मिले

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में चीनी मांझे के इस्तेमाल को लेकर लोगों में रोष है।

फ़ोटो परिचय :- मृतक दीपक

खबर सोर्स ( अमर उजाला)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad