15 नवंबर तक इंतजार: कार्बेट के वन विश्राम गृहों में नहीं ठहर सकेंगे पर्यटक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कार्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की सुविधा सोमवार से बंद हो जाएगी। इसी के साथ कार्बेट के ढिकाला पर्यटन जोन में सुबह व दोपहर की पाली में कैंटर व दुर्गादेवी पर्यटन जोन में जिप्सी सफारी भी बंद हो जाएगी। अब पर्यटकों को नाइट स्टे सुविधा 15 नवंबर से ही मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

कार्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला, झिरना पर्यटन जोन में नाइट स्टे 15 नवंबर से 14 जून तक होता है। रविवार को वन विश्राम गृहों में ठहरे पर्यटक सोमवार को बाहर आ जाएंगे।
कार्बेट निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मानसून सीजन में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए हर साल वन विश्राम गृह में नाइट स्टे बंद कर दिया जाता है।
जंगलों में नदी नाले उफान पर आ जाते हैं और सफारी मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। 30 जून से बिजरानी जोन भी पर्यटकों के डे विजिट के लिए बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad