बग्गा चौवन में किशोर पर झपटा बाघ : पीठ और गले पर किए वार,. वाहन सवारों ने बचाई जान

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। बग्गा चौवन गांव में शुक्रवार को साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में किशोर घायल हो गया। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन में सवार लोगों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोर को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, बग्गा चौवन निवासी 15 वर्षीय ईश्वर सिंह बिष्ट पुत्र खुशाल सिंह बिष्ट साइकिल से न्यूरिया कॉलोनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ ने किशोर की पीठ और गले के पास हमला कर उसे घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

किशोर की चीख-पुकार सुनकर सामने से आ रहे वाहन में सवार उप ग्राम प्रधान हेमंत कन्याल और अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वाहन से उतरकर लोग किशोर की ओर दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख बाघ जंगल की तरफ भाग गया।

घायल ईश्वर को तत्काल खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल भी अस्पताल पहुंचे और किशोर से घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने और जंगल के आसपास अकेले न जाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

दो दिन पहले भी दिखाई दिया था बाघ

उप ग्राम प्रधान हेमंत कन्याल ने बताया कि दो दिन पहले भी बग्गा चौवन गांव में आबादी क्षेत्र के पास बाघ दिखाई दिया था। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

चांदपुर में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

काशीपुर। ग्राम चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे झाड़ियों के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ग्राम प्रधान चंद्रावती ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की चहलकदमी बढ़ गई है। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। काशीपुर रेंजर महेश चंद्र बिष्ट ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले खेतों और नहर किनारे न जाएं और सतर्क रहें।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad