“उत्तराखंड” छात्रों का इंतजार खत्म: U.K. बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल को रामनगर में घोषित होगा।

राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति व माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती सुबह 11 बजे रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

पिछले साल 19 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ था। उत्तराखंड बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी।

कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुई।

प्रदेश भर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे, वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को रिजल्ट घोषित होने की तिथि की घोषणा की।

सिमल्टी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। अपना रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

इसके अलावा छात्र-छात्राओं को रिजल्ट के लिए इधर उधर परेशान न होना पड़े इसके लिए विद्यालयों को उनके पोर्टल पर भी बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट अपलोड किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad