देहरादून में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान; जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। इसी बीच देहरादून जिले में 1 सितंबर को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि वायरल हो रहा पत्र फर्जी है और प्रशासन की ओर से ऐसा कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।
ADVERTISEMENTS
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
