“इश्क का जुनून ऐसा चढ़ा कि जान की परवाह भी नहीं रही, प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती”

खबर शेयर करें 👉

प्रेम में शादी की जिद पर अड़ी एक युवती ने रविवार सुबह हल्द्वानी बाईपास के पास ऐसा कदम उठा लिया कि मौके पर हड़कंप मच गया। प्रेमी के शादी से इनकार करने से नाराज युवती रेलवे लाइन के पास स्थित हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई। युवती को पोल पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बताया जा रहा है कि युवती पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम करती है। वह लंबे समय से युवक से शादी करने की बात कह रही थी। युवक द्वारा शादी से इनकार करने के बाद युवती नाराज हो गई और गुस्से में हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। उसे इस हालत में देख लोगों के हाथ-पांव फूल गए।
स्थानीय लोगों ने युवती को काफी समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया। काफी प्रयास के बाद युवती को बमुश्किल पोल से नीचे उतारा गया। गनीमत रही कि वह हाईटेंशन तारों की चपेट में नहीं आई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में युवती के इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad