मोबाइल गेम की लत का दर्दनाक अंत : मौत से पहले फोन किया फॉर्मेट , पंखे से लटककर दी जान

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। ग्राम कुंडेश्वरी निवासी 20 वर्षीय मनीष ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल गेमिंग की लत को आत्महत्या की एक संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
घटना शनिवार शाम की है। उस समय मनीष घर पर अपनी मां के साथ था, जबकि उसके पिता रमेश काम पर गए हुए थे। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर मां उसे बुलाने पहुंचीं। दरवाजा खोलकर देखा तो मनीष का शव पंखे से लटका हुआ था। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट


सूचना मिलने पर कुंडेश्वरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज धौनी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मनीष को मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी। यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले उसने अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था, जिससे फोन का डेटा डिलीट हो गया। इस कारण जांच और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव


परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीष का स्वभाव अंतर्मुखी था। वह परिवार और अन्य लोगों से कम बातचीत करता था तथा अधिकतर समय अकेले ही रहता था। उसने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी और बाद में अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए ट्रक चलाने लगा था।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad