21 जुलाई की छुट्टी की खबर निकली अफवाह, जिला प्रशासन ने जारी किया बड़ा स्पष्टीकरण

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: 21 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे, छुट्टी की खबर अफवाह
हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर 21 जुलाई 2026 को विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने संबंधी चल रही चर्चाओं के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि 21 जुलाई को जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समयानुसार खुले रहेंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अवकाश घोषित करने संबंधी कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में छुट्टी को लेकर प्रसारित किए जा रहे संदेश पूरी तरह भ्रामक हैं।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट या भ्रामक संदेश को साझा न करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने या फर्जी आदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad