पति बना हैवान : जिसे मरा समझ खेत में घसीट रहा था पति, वो निकली जिंदा… बच्चों के शोर ने बचाई महिला की जान

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नाचनी थाना क्षेत्र के मगर गांव में महिला पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर मारपीट करने, रस्सी से गला दबाने और उसे मृत समझकर खेत की ओर घसीटने का आरोप लगाया है। इस दौरान बच्चों की नजर अपनी मां पर पड़ गई। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला की जान बच सकी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

मगर गांव निवासी चंपा देवी के मुताबिक, 14 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसका पति खिड़की के रास्ते कमरे में पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसके बाद पति ने रस्सी से उसका गला दबा दिया।

महिला का कहना है कि गला दबाने के बाद पति ने उसे मृत समझ लिया और घर से बाहर खेत की ओर घसीटकर ले जाने लगा। इसी दौरान बच्चों की नजर मां पर पड़ गई। मां को इस हालत में देखकर बच्चों ने जोर-जोर से रोना और चिल्लाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

बच्चों के शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को मौके पर आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने महिला को बचाया।

पीड़िता का कहना है कि यदि ग्रामीण समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो उसकी जान जा सकती थी। महिला ने नाचनी थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

नाचनी थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad