लालकुआं में शिव कथा का भव्य आयोजन, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं।

लालकुआं क्षेत्र में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 07 से 11 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 5 दिवसीय भगवान शिव कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह धार्मिक आयोजन अंबेडकर पार्क, वार्ड नंबर-1 में होगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शिव कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। कथा का वाचन व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती जी द्वारा किया जाएगा, जो अपने प्रवचनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगी। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad