किच्छा विधायक प्रकरण की आंच लालकुआं तक पहुंची, कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर जताया विरोध

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों द्वारा कथित दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को कांग्रेसियों ने लालकुआं के कोतवाली चौराहे पर भाजपा सरकार और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला फूंककर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिंदुखत्ता और लालकुआं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने , “भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” और “राजेश शुक्ला मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, भुवन पांडे, प्रदीप सिंह बथ्याल, रविशंकर तिवारी, खीमानंद दुग्धा, गुरदयाल सिंह मेहरा, अमजद खान, विजय सामंत, गिरधर सिंह बम, मोहन कुड़ाई, विनय रजवार, दीपक बत्रा, इमरान खान, अयूब अली, रमेश कुमार, अनूप भाटिया, नरेश चौधरी, हेमंत पांडे, मीना कपिल, बीना जोशी, मीना रावत, उर्मिला धामी, दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad