प्यार में ऐसी दीवानी. प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी, भाई ने इतना पीटा कि गंगनहर में कूदने निकल पड़ी

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने पर अड़ी युवती को जब भाई ने पीटा तो वह गंगनहर में कूदने पर अमादा हो गई। भला हो प्रेमी का जिसने मौके पर जाकर उसे बचा लिया और कोतवाली ले आया।

पुलिस ने स्वजन को भी कोतवाली बुलाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे स्वजन की सुपुर्दगी में दे दिया।
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का करीब दो साल से पड़ोसी गांव के बिरादरी के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के पिता की गांव में दुकान है।
स्वजन को कुछ समय पहले इनके प्रेम संबंधों का पता चला। युवती के पिता ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक शराब और भांग का नशा करता है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इसके चलते स्वजन ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। स्वजन के मना करने पर युवती अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने की जिद पर अड़ गई।
सोमवार को युवती ने एक बार फिर से स्वजन से प्रेम विवाह करने की बात कही। भाई ने मना करने पर युवती गुस्से में आ गई। जिसके बाद भाई ने उसकी पिटाई कर दी।
इससे नाराज होकर युवती गंगनहर में कूदने के लिए घर से निकल गई। इसी दौरान युवती ने प्रेमी को फोन करके इसकी जानकारी दे दी।
युवती गंगनहर में कूदती इससे पहले ही प्रेमी ने उसे पकड़ लिया। प्रेमी उसे लेकर सिविल लाइन कोतवाली पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

पुलिस ने युवती के स्वजन को फोन कर कोतवाली बुलाया। युवती के पिता कोतवाली पहुंचे और मामले से अनभिज्ञता जताई।