देहरादून:-शिक्षा निदेशालय में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक और भाजपा विधायक उमेश शर्मा “काऊ” के बीच हुई नोंकझोंक, मामला मारपीट तक पहुंचा, देखें ये वायरल वीडियो:-

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून में उस वक्त हड़कंप मच गया जब निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशालय परिसर में घुसे और उनके साथ मारपीट की।
घटना के बाद शिक्षा निदेशालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए कार्यालयी कामकाज भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद अचानक बढ़ा और देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

घायल निदेशक अजय कुमार नौडियाल को तत्काल Coronation Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी कार्यालय में जनप्रतिनिधि और समर्थकों के प्रवेश व सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा खेमे की ओर से अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की ओर से अभी तक औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।