तराई का तेंदुआ हुआ स्वस्थ, वन विभाग ने कॉर्बेट नेशनल पार्क में किया रिलीज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाव से पकड़े गए तेंदुए का नया ठिकाना अब जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क होगा। वन विभाग ने घायल तेंदुए की सेहत में सुधार होने के बाद उसे कॉर्बेट के जंगल में छोड़ दिया है।

वन विभाग की टीम ने जनवरी में तेंदुए को सिडकुल की एक कंपनी परिसर के पास से काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया था। उस समय तेंदुए की आंख में चोट लगी थी इसलिए उसे तत्काल जंगल में छोड़ने के बजाय टांडा रेंज के संजय वन क्षेत्र में निगरानी में रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील

उपचार के लिए कॉर्बेट से विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। करीब दो सप्ताह तक उपचार और देखभाल के बाद तेंदुए की स्थिति में सुधार हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

स्वस्थ होने के बाद वन विभाग ने उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने का निर्णय लिया। तय प्रक्रिया के तहत तेंदुए को सुरक्षित तरीके से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ले जाया गया और वहां उसे जंगल में रिलीज कर दिया गया। वन अधिकारियों का कहना है कि सिडकुल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आना मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के जन्मदिन पर पर्यावरण मित्रों ने जताया स्नेह, दीर्घायु की कामना की

रेस्क्यू के समय तेंदुए की तबीयत खराब थी लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उसका सफल उपचार किया गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और उसे कॉर्बेट नेशनल पार्क में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया है। -उमेश चंद्र तिवारी, डीएफओ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad