तीनपानी हमले का खुलासा :चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मुखबिर तंत्र से पहुंची पुलिस (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई दबिश के जरिए पहुंची।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि शनि मंदिर के पास सोनकर फार्म के निकट गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की। आरोप है कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद आरोपियों ने उसके भाई पर चापड़ और छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 256/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 31 जुलाई को गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं फरार चल रहे तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया को 1 अगस्त को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस भी बढ़ाई गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad