नैनीताल के जंगल धधके, आबादी क्षेत्र को बचाने में जुटी टीमें :देखे वायरल वीडियो

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के समीपवर्ती कृष्णापुर क्षेत्र के जंगल देर शाम धधक उठे। तेज हवा के झोंके के साथ आग ने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया। आग बढ़ते हुए आबादी क्षेत्र की ओर पहुंची तो क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग व दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मंगलवार रात को लगी आग

शहर व समीपवर्ती क्षेत्रों में बढ़ते तापमान का असर जंगलों पर भी दिखने लगा है। मंगलवार रात कृष्णापुर क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। क्षेत्रवासियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना देन के साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किये। लेकिन हवा के तेज झोंको ने वन विभाग व क्षेत्रवासियों की मुश्किले बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

विभागीय टीम आग बुझाने में जुटी हुई है

विभागीय टीम व क्षेत्रवासियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग को आबादी क्षेत्र तक जाने से रोका। लेकिन इस बीच आग सड़क व हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ गई। फिलहाल विभागीय टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

रेंजर ललित कार्की ने बताया कि आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ती आग पर काबू पा लिया गया है। जंगल की ओर बढ़ती आग पर भी काबू पाने में विभागीय टीम जुटी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad