उत्तराखण्ड में हर दिन बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का ग्राफ, सितंबर में सामने आए 452 नए मामले

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज, 17 दिन में 452 मरीज मिले

अगस्त में 105 मामले, सितंबर में अब तक 452 संक्रमित; पांच मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा-एच1एन1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की सक्रियता के बावजूद सितंबर में संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है। बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

अगस्त की तुलना में सितंबर में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज रही है। एक सितंबर से 17 सितंबर तक प्रदेश में 452 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, पूरे अगस्त महीने में 105 मामले सामने आए थे। इस तरह अगस्त से अब तक प्रदेश में कुल 557 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। विभाग ने इनमें से दो मौतों का कारण केवल स्वाइन फ्लू बताया है, जबकि अन्य मामलों में मरीजों की को-मॉर्बिड स्थिति भी सामने आई थी।

को-मॉर्बिड मरीज अधिक संवेदनशील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए कई मरीज पहले से ही दूसरी बीमारियों से जूझ रहे थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद जांच में उनमें एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। ऐसे मरीजों को को-मॉर्बिड श्रेणी में रखा जाता है और उन पर विशेष निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

उन्होंने बताया कि इन मरीजों की नियमित जांच के साथ चिकित्सकीय निगरानी भी बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की चेन को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

कोरोना और डेंगू ने भी बढ़ाई चिंता

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू और कोरोना के मामले भी सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में डेंगू के चार और कोरोना का एक नया मरीज मिला है। इसके बाद डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 184 और कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से अधिक हो गई है।

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, संक्रमण की रोकथाम के लिए स्क्रीनिंग बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

अस्पतालों में तैयारियां पूरी

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कई रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय किया गया है और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निगरानी एवं रोकथाम के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। अस्पतालों में तैयारियां पूरी हैं और स्क्रीनिंग बढ़ाई गई है। सभी जिलों के सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सितंबर में सामने आए स्वाइन फ्लू के मामले

तारीखमरीज
1 सितंबर27
2 सितंबर49
3 सितंबर32
4 सितंबर58
5 सितंबर29
6 सितंबर28
7 सितंबर8
8 सितंबर22
9 सितंबर25
10 सितंबर25
11 सितंबर24
12 सितंबर21
13 सितंबर31
14 सितंबर0
15 सितंबर22
16 सितंबर27
17 सितंबर24
कुल452
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad