उत्तराखंड जी राजधानी में वायरस का बढ़ता प्रकोप, स्वाइन फ्लू 300 पार तो कोविड के 41 मरीज मिले

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 300 केस, कोविड के 41 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देहरादून जिले में अब तक 586 नमूनों की जांच में 300 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 201 मरीज देहरादून के हैं, जबकि 99 मरीज अन्य राज्यों से संबंधित हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

वर्तमान में 101 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 197 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वाइन फ्लू से दो मौतों का भी उल्लेख किया गया है। इन मामलों को डेथ ऑडिट के बाद आंकड़ों में शामिल किया गया है। संक्रमित मरीजों में 137 महिलाएं और 163 पुरुष हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, 225 मरीज मिले; देहरादून में 213 मामले

शनिवार को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए 65 नमूने लिए गए। इनमें 29 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। नए मामलों में 19 मरीज देहरादून के और 10 अन्य राज्यों के हैं।

कोविड के दो नए मामले

देहरादून में कोविड-19 के भी दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक मरीज देहरादून और दूसरा अन्य स्थान का है। जिले में अब तक 327 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 41 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 17 मरीज देहरादून और 24 अन्य राज्यों के हैं। वर्तमान में तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएच हल्द्वानी में तीन दिन में स्वाइन फ्लू से दो बुजुर्गों की मौत

डेंगू के मरीजों की संख्या 130 पहुंची

देहरादून में डेंगू का भी एक नया मामला सामने आया है। शनिवार को 571 नमूनों की जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 130 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

अब तक 25,415 नमूनों की जांच में 130 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 64 मरीज देहरादून और 66 अन्य जिलों के हैं। 119 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 11 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

वहीं, जिले में चिकनगुनिया का भी एक नया मामला सामने आया है। अब तक चिकनगुनिया के कुल 78 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad