हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में अचानक चली गोली, पुलिस जांच में जुटी (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों के आपसी विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली कार्यालय में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति आरटीओ कार्यालय का ही कर्मचारी है। गोली चलाने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर आरटीओ अधिकारी गुरुदेव सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। गोली किस हथियार से चलाई गई और कर्मचारियों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस फरार कर्मचारी की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

फ़ोटो परिचय :- सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad