(भीमताल) हरीशताल में पहली बार दिखा इतना विशाल अजगर, ग्रामीणों ने समझा एनाकोंडा; वन विभाग ने बचाया

खबर शेयर करें 👉

भवाली। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल गांव में शनिवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के पास अजगर को देखकर लोग हैरान रह गए। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने पहली बार इतना बड़ा अजगर देखा। कुछ लोग इसे एनाकोंडा भी बताते रहे।

ग्रामीणों ने अजगर दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 15 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि अजगर ने गांव के पास एक जानवर को निगल लिया था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। वन कर्मियों ने सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। अजगर के गांव से दूर चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad