रिश्तों को किया शर्मसार: पिता पर बरसाए थप्पड़, फिर बहू से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। घर के बाहर पिता पर थप्पड़ बरसाने वाले बेटे को जब पता चला कि इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो चुका है तो वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गया।
बुजुर्ग और बेबस पिता पर बहू के साथ छेड़खानी का आरोप लगा कार्रवाई की मांग करने लगा। वहीं, पुलिस ने जब सख्ती से बात करते हुए फटकार लगाई तो मान गया कि वह झूठी शिकायत लेकर आया था। इसके बाद माफी मांगते हुए वापस लौट गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

झूठी शिकायत

कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो छह जुलाई को वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक बुजुर्ग पिता पर थप्पड़ बरसाते हुए दिख रहा था। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर आरोपित का शांति भंग में चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

वहीं, वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर बुधवार को युवक ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंच पिता पर बीवी (बहू) के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा डाला। जिसके बाद झूठी शिकायत लेकर आने पर पुलिस ने उसे जमकर फटकारा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad