ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में सनसनी: महिला दुकानदार ने युवकों पर छेड़छाड़ और लूट का लगाया आरोप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर: जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौंती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला दुकान ने कुछ युवकों पर छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोजाना पैदल अपने घर से दुकान आती-जाती हैं. पिछले कुछ दिनों से एक युवक अपनी कार से उनका पीछा कर रहा था और उनसे जबरन मोबाइल नंबर मांग रहा था. पीड़िता के अनुसार, उन्होंने कई बार उसे समझाया कि उनका नंबर दुकान के बोर्ड पर लिखा है और वह उसी पर संपर्क कर सकता है, लेकिन आरोपी लगातार उस पर दबाव बना रहा था. घटना 24अप्रैल शाम की है, जब पीड़िता की दुकान पर उसके व्यावसायिक सहयोगी व्यक्ति मौजूद था. उसी दौरान युवक व चार अन्य साथी दुकान में पहुंचे और आते ही गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगे. जब दुकान में बैठे सहयोगी व्यक्ति ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

पीड़िता ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और उसे व उसके सहयोगी को जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान माहौल पूरी तरह से भयावह हो गया और पीड़िता डर के कारण उनसे माफी मांगने लगी. इतना ही नहीं, आरोपियों ने जाते-जाते दुकान के गल्ले से करीब 8000 रुपये भी निकाल लिए और दोबारा आने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि सभी आरोपी खुद को हिंदू संगठन से जुड़ा बता रहे थे और खुलेआम कह रहे थे कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. इस धमकी के बाद पीड़िता काफी डरी हुई हैं और उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.
मामले में ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुमित गुप्ता, योगेश कुमार और अन्य चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad