बेरीपड़ाव में सुनसान इलाके में महिला की लाश मिलने से सनसनी

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित खुरपिया फॉर्म में बुधवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सुनसान स्थान पर शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान 50 वर्षीय सुनीता पत्नी स्वर्गीय संतपाल निवासी गोलागेट, बेरीपड़ाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार शाम से घर से लापता थी। बुधवार सुबह उसका शव खुरपिया फॉर्म क्षेत्र में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा

सूचना मिलते ही कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन राणा एवं हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण

महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad