देखे यहां प्राथमिक शिक्षक पर सीसीटीवी से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक निलंबित

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जसपुर के प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने नशे में बीईओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ कर उसकी दिशा बदलने की कोशिश की। इसके बाद कार्यालय में घुसकर अपशब्द कहे। मामले का संज्ञान लेते हुए डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कार्रवाई कर शिक्षक को निलंबित कर दिया। शिक्षक को बीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

शिक्षक पर विद्यालय समय में अनुपस्थित रहकर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने, कार्यालय समय के उपरांत उप शिक्षा अधिकारी जसपुर कार्यालय में अनधिकृत रूप से उपस्थित रहने, अपने अनैतिक कृत्यों को छिपाने के उद्देश्य से मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलवाने और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के भी आरोप हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

जांच समिति ने इन कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता एवं सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए जांच रिपोर्ट डीईओ को सौंप दी। इसके बाद शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने निलंबन की कार्रवाई कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad