राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को नमन : देवभूमि के गौरव और स्वाभिमान का उत्सव सुरेंद्र सिंह लोटनी ने प्रदेशवशियो को दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड देश के 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। आज 9 नवंबर 2026 को उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे कर चुका है और 27वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह ऐतिहासिक दिन उत्तराखंड के गौरव, पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक है। साथ ही उन सभी राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनके लंबे आंदोलन के परिणामस्वरूप अलग उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं को राष्ट्रीय सम्मान, अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में जीता अवार्ड

सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि इन 26 वर्षों के सफर में उत्तराखंड ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पर्यटन, खेल, उद्योग और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। चारधाम यात्रा, धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य, सैन्य परंपरा और समृद्ध लोकसंस्कृति ने प्रदेश को देश-दुनिया में अलग पहचान दिलाई है। हालांकि पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं, पहाड़ी क्षेत्रों में बुनियादी विकास और आपदा जैसी चुनौतियों पर अभी और काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की असली पहचान यहां के वीर जवानों, मेहनतकश किसानों, मातृशक्ति, युवाओं और राज्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं समर्पण में बसती है। जरूरत है कि विकास का लाभ पहाड़ से लेकर मैदान तक हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे, ताकि राज्य निर्माण के मूल सपनों को साकार किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की एकता, अखंडता, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी प्रदेशवासियों से मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जय उत्तराखंड! जय हिंद!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad